Opinion: निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए योगी सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम
सावन और कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि शिवभक्तों की यात्रा सुरक्षित, सम्मानजनक और निर्विघ्न रूप से संपन्न हो सके.
ADVERTISEMENT

Opinion: सनातन धर्म में आस्था रखने वाले यह मानते हैं कि शिव कहीं बाहर नहीं, वे हर उस जीव में विद्यमान हैं जो प्रेम, त्याग और तप से जीवन को साधता है. यही कारण है कि सनातन परंपरा भक्त और भगवान के बीच कोई दूरी नहीं मानती. जो शिव का ध्यान करता है, वह स्वयं शिवमय हो जाता है. सावन में जब लाखों कांवड़िए कंधे पर गंगाजल लिए नंगे पांव सैकड़ों किलोमीटर चलते हैं, तो वे केवल जल चढ़ाने नहीं जाते, वे स्वयं उस तप की जीवंत छवि बन जाते हैं जिसे शिव ने कैलाश की एकांत साधना में साकार किया था. उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दृष्टि में यही भाव सबसे गहरा है, कांवड़िया केवल एक श्रद्धालु नहीं, चलता-फिरता शिव का प्रतिरूप है और अब जबकि जल्द ही कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है, उत्तर प्रदेश इन तपस्वियों के स्वागत और उन पर पुष्प वर्षा को तैयार है.
