लेटेस्ट न्यूज़

'जुनैद को एजेंडे के तहत न फंसाया जाए', जंतर मंतर प्रोटेस्ट से चर्चा में आए मोहम्मद इरफान ने फंडिंग के सवाल पर क्या कहा?

यूपी Tak के सहयोगी चैनल न्यूज Tak के मंच पर मोहम्मद इरफान ने CJP आंदोलन, मोहम्मद जुनैद, फंडिंग के आरोप और पुलिस कार्रवाई के दावों पर अपनी बात रखी. उन्होंने जुनैद को साफ-सुथरा इंसान बताया.

ADVERTISEMENT

Photo: Mohammad Junaid and Mohammad Irfan
Photo: Mohammad Junaid and Mohammad Irfan
social share
Google CTA

यूपी Tak के सहयोगी चैनल न्यूज Tak के विशेष कार्यक्रम 'मंच' पर इस हफ्ते जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान चर्चा में आए मोहम्मद इरफान मेहमान बनकर पहुंचे. बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी जीवन यात्रा, संघर्ष और अपने राजनीतिक विचारों को खुलकर शेयर किए. इसी दौरान उनसे CJP आंदोलन के दौरान चर्चा में रहे मोहम्मद जुनैद को लेकर सवाल पूछा गया. फंडिंग के आरोपों और पुलिस कार्रवाई के दावों पर इरफान ने कहा कि उनकी नजर में मोहम्मद जुनैद एक 'साफ-सुथरे इंसान' हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को पूरी तसल्ली करने के बाद ही कोई कार्रवाई करनी चाहिए और किसी एजेंडे के तहत उन्हें फंसाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए.