लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर में चचेरे भाई-बहन ने पहले किया इश्क, फिर शादी और एक दिन पति ने भरी रानी की मांग फिर हुआ कांड!

ADVERTISEMENT

कानपुर में प्रेम विवाह के बाद चचेरे भाई बहन का प्रेम संबंध परिवार की नाराजगी से प्रभावित होकर दुखद अंत तक पहुंचा. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कानपुर के बर्रा इलाके में रिश्ते, प्यार और सामाजिक बंदिशों के बीच एक ऐसा दर्दनाक अंत देखने को मिला है, जिसने पूरे शहर को सन्न कर दिया है. 3 महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर कोर्ट मैरिज करने वाले चचेरे भाई-बहन सौरभ उर्फ टोनी और रानी उर्फ शालिनी का शव उनके किराए के कमरे से बरामद हुआ है. पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, पहले युवती की जान ली गई और उसके बाद युवक का शव भी वहीं संदिग्ध हालात में मिला. कमरे के फर्श पर बिखरा सिंदूर, मांग में भरा लाल रंग और परिजनों के गंभीर आरोपों ने इस मामले को बेहद संवेदनशील और पेचीदा बना दिया है.