जंतर-मंतर पर Gen-Z के बाद फतेहपुर में यहां Alpha Generation प्रदर्शन कर करने लगे ये मांग
ADVERTISEMENT
फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की कमी और शिक्षकों के दुर्व्यवहार से नाराज छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया. शिकायत के बाद DIOS मौके पर पहुंचे, सुधार के आदेश दिए और पूरे मामले की जांच शुरू कराई.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए युवाओं के प्रदर्शनों के बाद अब उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में स्कूल की बदहाली और अध्यापकों की तानाशाही के खिलाफ छात्र-छात्राओं का आक्रोश सड़कों पर आ गया है. फतेहपुर के किशनपुर कस्बे स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में उस वक्त भारी हंगामा हो गया जब सैकड़ों की संख्या में छात्र और छात्राएं हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर स्कूल गेट पर प्रदर्शन करने लगे. छात्राओं का आरोप है कि स्कूल में पीने के साफ पानी, चालू पंखे और शौचालयों में सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं हैं. यही नहीं जब उन्होंने प्रिंसिपल और शिक्षकों से शिकायत की तो उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया मुंह पर जूता मारने की धमकी दी गई और परीक्षा में फेल करने का दबाव बनाया गया.
