लेटेस्ट न्यूज़

मुझसे जिन्न ने कहा था मार दो... बरेली में व्यापारी की हत्या करने वाले मोहम्मद अरमान ने किया चौंकाने वाला कबूलनामा

ADVERTISEMENT

बरेली के मोहम्मद अरमान ने दावा किया कि जिन की आवाज सुनकर उसने हत्या की है. आरोपी मानसिक बीमारी से पीड़ित है और दवा लेना छोड़ चुका है. पुलिस ने आरोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर मामले की गहन जांच शुरू की है.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक ऐसा मर्डर केस सामने आया है जिसके आरोपी का अजीबोगरीब दावा सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई है. मॉर्निंग वॉक पर निकले किराना व्यापारी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या करने वाले 19 वर्षीय आरोपी मोहम्मद अरमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूलते हुए पुलिस के सामने दावा किया कि उसने यह हत्या अपने मन से नहीं बल्कि एक 'जिन्न' के कहने पर की है. आरोपी का कहना है कि पिछले डेढ़ साल से एक जिन्न उसे परेशान कर रहा था, कानों में गंदी-गंदी गालियां देता था और लोगों की हत्या करने के लिए उकसाता था.