UP Weather Update: यूपी में 29 जुलाई को भीषण बारिश, इन 16 जिलों में ऑरेंज और 39 में येलो अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 29 जुलाई के लिए कई जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

UP Mansoon Rain Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने कल 29 जुलाई को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है. पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में तेज बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के अनुसार कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
