लेटेस्ट न्यूज़

Mirzapur News: मिर्जापुर जीआरपी का बड़ा एक्शन, ट्रेनों में चोरी करने वाले 'सांसी गैंग' के चार सदस्य गिरफ्तार

Mirzapur GRP Action: मिर्जापुर जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाले कथित 'सांसी गैंग' के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन, ₹4,900 नकद और सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं. पुलिस का दावा है कि गिरोह कई रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को निशाना बनाकर वारदात करता था.

ADVERTISEMENT

मिर्जापुर जीआरपी का बड़ा एक्शन, ट्रेनों में चोरी करने वाले 'सांसी गैंग' के चार सदस्य गिरफ्तार
मिर्जापुर जीआरपी का बड़ा एक्शन, ट्रेनों में चोरी करने वाले 'सांसी गैंग' के चार सदस्य गिरफ्तार
social share
Google CTA

Mirzapur News: रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाने वाले एक शातिर गिरोह का मिर्जापुर जीआरपी ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने हरियाणा के रोहतक निवासी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के पांच मोबाइल फोन, ₹4,900 नकद तथा सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं. सभी आरोपी कथित तौर पर 'सांसी गैंग' से जुड़े बताए जा रहे हैं और इनके खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई रेलवे थानों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं.