प्रयागराज में कौन थे वो 5 लोग जिन्हें उठाकर ले गई पुलिस तो भड़क गए अखिलेश यादव?
ADVERTISEMENT
प्रयागराज में NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन के बाद वायरल वीडियो पर सियासत तेज हो गई. अखिलेश यादव के आरोपों को खारिज करते हुए पुलिस ने दावा किया कि गिरफ्तार 10 लोग छात्र नहीं बल्कि उपद्रव और तोड़फोड़ में शामिल बाहरी तत्व थे.
नीट पेपर लीक के विरोध में 25 जुलाई को प्रयागराज के सिविल लाइंस में हुए बवाल और तोड़फोड़ के मामले में बड़ा मोड़ आ गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी पुलिस पर प्रदर्शनकारी छात्रों को बिना नंबर की गाड़ियों में उठाकर ले जाने और केंद्र सरकार के वादों को धोखाधड़ी करार देने का आरोप लगाया था.
