लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur Weather Update: सक्रिय मानसून ने सहारनपुर में दी दस्तक, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई इलाकों में जलभराव

Saharanpur Weather 28 July 2026: सक्रिय मानसून की बारिश ने सहारनपुर को उमस से राहत दी, लेकिन कई इलाकों में जलभराव से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं. प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रभावित रहा. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी.

ADVERTISEMENT

सक्रिय मानसून ने सहारनपुर में दी दस्तक, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई इलाकों में जलभराव
सक्रिय मानसून ने सहारनपुर में दी दस्तक, झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई इलाकों में जलभराव
social share
Google CTA

Saharanpur Weather 28 July 2026: सक्रिय मानसून के प्रभाव से मंगलवार को सहारनपुर में सुबह से ही रुक-रुक कर तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा. लगातार हुई वर्षा से कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली और मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया. बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत महसूस की.हालांकि, तेज बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल भी खोल दी.