इटावा में शादी के 20 दिन बाद ही अंकित ने पत्नी को किसी और के साथ देखा? फिर सब बर्बाद हो गया
ADVERTISEMENT
इटावा में शादी के महज 20 दिन बाद शक और विवाद में नवविवाहित युवक ने जान दे दी. पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी जान देने की कोशिश की. बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी.
शादी के अभी महज 20 दिन ही बीते थे, हाथों की मेहंदी का रंग भी पूरी तरह फीका नहीं पड़ा था कि शक, झगड़े और पारिवारिक तनाव ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां उजाड़ दीं. इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित जुगरा मऊ गांव में 25 साल की नवविवाहित युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जान दे दी. पति की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में भर्ती पत्नी ने भी जान देने की कोशिश की. इस दुखद घटना से एक तरफ जहां परिवार में मातम पसरा हुआ है वहीं दूसरी तरफ बीच सड़क पर पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है.
