लेटेस्ट न्यूज़

जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर बेटी संग हुई छेड़छाड़ तो पूर्व भाजपा MLA विक्रम सिंह ने कही 'अजीब' बात

दिल्ली के जंतर-मंतर प्रदर्शन में कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पूर्व बीजेपी विधायक विक्रम सिंह की बेटी यशस्वी राजे सिंह ने आरोप लगाया कि भीड़ में एक शख्स ने गलत हरकत की, जिसके बाद उन्होंने उसे तीन थप्पड़ मारे. वहीं, विक्रम सिंह ने घटना की जानकारी से इनकार किया है.

ADVERTISEMENT

Yashasvi Raj Singh Jantar Mantar News
Yashasvi Raj Singh Jantar Mantar News
social share
Google CTA

Yashasvi Raj Singh Jantar Mantar Case: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से पूर्व बीजेपी विधायक विक्रम सिंह की बेटी यशस्वी राजे सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक शख्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं. यशस्वी ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ के बीच एक व्यक्ति ने उनके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की, जिसके बाद उन्होंने विरोध करते हुए उसे तीन थप्पड़ मारे. हालांकि, इस मामले पर उनके पिता विक्रम सिंह ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है.