Amethi News: गैस एजेंसी का लाइसेंस निलंबित, अमेठी के स्कूलों में मिड-डे मील पर संकट गहराया
Amethi Mid-Day Meal Crisis: अमेठी के कई परिषदीय विद्यालयों में गैस सिलेंडर की कमी से मिड-डे मील योजना प्रभावित होने लगी है. गैस एजेंसी का लाइसेंस निलंबित होने के बाद कनेक्शन दूसरी एजेंसी में स्थानांतरित नहीं हो सके हैं. शिक्षक महंगे सिलेंडर खरीदने को मजबूर हैं. जल्द समाधान की मांग तेज हो गई है.
ADVERTISEMENT

गैस एजेंसी का लाइसेंस निलंबित, अमेठी के स्कूलों में मिड-डे मील पर संकट गहराया
Amethi News: जनपद के परिषदीय विद्यालयों में गैस सिलेंडर की कमी के चलते मिड-डे मील योजना प्रभावित होने लगी है. अमेठी द्वितीय क्षेत्र सहित कई प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिससे बच्चों के लिए भोजन तैयार करने में दिक्कतें आ रही हैं. समस्या के समाधान के लिए शिक्षकों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की मांग की है.
