लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर में प्रेमिका ने रचा क्राइम प्लान, प्रेमी को बुर्का पहनाकर भाभी के घर भेजा, फिर मचा बवाल

ADVERTISEMENT

कानपुर के चकेरी में प्रेमिका ने अपने ही भाई के घर लूट की साजिश रचकर प्रेमी और उसके नाबालिग भाई को बुर्का पहनाकर भेज दिया. महिला की बहादुरी और मोहल्ले वालों की सतर्कता से वारदात नाकाम रही, तीनों आरोपी गिरफ्तार हुए.

social share
Google CTA

कानपुर शहर के चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्याम नगर इलाके से प्यार, लालच और अपराध का एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया. जिस प्रेमिका से शादी और नए भविष्य के सपने सजाए जा रहे थे, उसी ने अपने प्रेमी को रातों-रात अमीर बनने की ऐसी साजिश में झोंका कि प्रेमी सीधे सलाखों के पीछे पहुंच गया.