यूपी में इन 5 पैसेंजर ट्रेनों का बदल गया शेड्यूल, कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस के चलते रेलवे ने लिया फैसला
पूर्वोत्तर रेलवे ने 15312/15311 कासगंज-ऐशबाग-कासगंज एक्सप्रेस का नियमित संचालन फिर से शुरू कर दिया है. इसके साथ ही मैलानी, सीतापुर, लखीमपुर, गोला गोकरननाथ, डालीगंज और गोमतीनगर रूट की 5 पैसेंजर ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है.
ADVERTISEMENT

रेलवे प्रशासन ने 15312/15311 कासगंज-ऐशबाग-कासगंज एक्सप्रेस का नियमित संचालन शुरू करने का फैसला लिया है. इस ट्रेन की वापसी से जहां लखनऊ और कासगंज के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी, वहीं इसका सीधा असर इस रूट की अन्य पैसेंजर ट्रेनों की टाइमिंग पर भी पड़ा है.
