Mood kya hai Jhansi: झांसी की 4 सीटों पर क्या है माहौल? कटेंगे विधायकों के टिकट या चलेगा PDA दांव, समझिए पूरा समीकरण
Mood Kya Hai Jhansi: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले झांसी की चारों सीटों का चुनावी माहौल, एंटी-इंकंबेंसी, जातीय समीकरण और टिकट कटने की चर्चाएं तेज हैं. जानिए स्थानीय पत्रकारों की ग्राउंड रिपोर्ट में किस दल का पलड़ा भारी नजर आ रहा है.
ADVERTISEMENT

Mood kya hai Jhansi
Mood Kya hai Jhansi: झांसी जिले में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है.जिले की चारों विधानसभा सीटों-झांसी सदर, बबीना, गरौठा और मऊरानीपुर का चुनावी मिजाज और अंदरूनी समीकरण जानने के लिए यूपी Tak की विशेष सीरीज 'मूड क्या है'में स्थानीय पत्रकारों ने चर्चा की है. स्थानीय वरिष्ठ पत्रकारों और राजनीतिक विश्लेषकों के साथ चर्चा में जिले के चार सीटों का पूरा चुनावी खाका, विधायकों की एंटी-इंकंबेंसी और नए जातीय समीकरणों की ग्राउंड रिपोर्ट सामने आई है.
