लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: गंगा के बढ़ते जलस्तर से डलमऊ में बाढ़ का खतरा गहराया, घाट डूबे, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Raebareli Flood Alert: रायबरेली के डलमऊ में गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई घाट जलमग्न हो गए हैं और सैकड़ों बीघा धान, उड़द व चारे की फसलें पानी में डूब गई हैं. प्रशासन ने संवेदनशील गांवों में निगरानी बढ़ा दी है और राहत-बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं.

ADVERTISEMENT

गंगा के बढ़ते जलस्तर से डलमऊ में बाढ़ का खतरा गहराया, घाट डूबे, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
गंगा के बढ़ते जलस्तर से डलमऊ में बाढ़ का खतरा गहराया, घाट डूबे, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
social share
Google CTA

Raebareli Flood Alert: डलमऊ क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तराई और कटरी इलाके बाढ़ की आशंका से घिर गए हैं. नदी के उफान का असर अब जनजीवन और खेती-किसानी पर साफ दिखाई देने लगा है. कई प्रमुख स्नान घाट पानी में समा चुके हैं, जबकि सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलमग्न होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है. हालात को देखते हुए तहसील प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है और राजस्व विभाग की टीमें संवेदनशील गांवों में लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.