लेटेस्ट न्यूज़

क्या टांडा में फिर चलेगा सपा का जादू या BJP-BSP करेगी पलटवार? समझें अंबेडकर नगर की सबसे हॉट सीट का सियासी समीकरण

UP Kiska: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अंबेडकरनगर की टांडा सीट पर सपा, बीजेपी और बसपा के बीच मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है. जानिए जातीय समीकरण, मुस्लिम वोट बैंक और स्थानीय पत्रकारों की ग्राउंड रिपोर्ट में किसका पलड़ा भारी है.

ADVERTISEMENT

 CM Yogi and Akhilesh Yadav
CM Yogi and Akhilesh Yadav
social share
Google CTA

Tanda election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की आहट के साथ ही पूर्वांचल की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. जिले की सबसे चर्चित और हॉट मानी जाने वाली टांडा विधानसभा सीट पर एक बार फिर पूरे प्रदेश की निगाहें टिक गई हैं. बुनकर नगरी के नाम से मशहूर इस सीट पर मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका में रहते हैं. 2022 में बीजेपी की राज्यव्यापी लहर के बावजूद समाजवादी पार्टी के राममूर्ति वर्मा ने करीब 28,000 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी. अब जहां सपा अपने इस गढ़ को बचाने की जंग लड़ रही है. वहीं बीजेपी 2017 का इतिहास दोहराकर वापसी की जुगत में है. दूसरी ओर बहुजन समाज पार्टी अपने पारंपरिक वोट बैंक के सहारे मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की तैयारी में जुटी है.