जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में फ्री का खाना खिलाने वाले Mohammad Junaid कौन हैं, जिन पर मचा इतना बवाल!
ADVERTISEMENT
जुनैद खान जंतर मंतर प्रदर्शन में छात्रों की सेवा कर रहे थे. उनके परिवार को पुलिस ने उठाया, कई आरोप लगे. पुलिस ने सामान्य पूछताछ के बाद छोड़ा. जुनैद का परिवार साधारण है और वे सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं. उनका समर्थन कई राजनीतिक नेता और समाजसेवी कर रहे हैं.
जंतर मंतर पर छात्रों के समर्थन में पानी और खाना वितरित करने वाले जुनैद खान चर्चा में हैं. उनके प्रयासों के बावजूद पुलिस ने उनके परिवार को उठा लिया जो विवाद का विषय बना. जुनैद खान गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के नाहल गांव के रहने वाले हैं. इन्होंने हाल ही में कानून की पढ़ाई पूरी की है और सरकारी नौकरी की तैयारी में हैं. वे प्रदर्शनकारियों की मदद के लिए लगातार लगे रहे.
