Ballia News: बलिया में प्रशासन की दबंगई, ग्रामीणों के विरोध के बावजूद खेत और मंदिर में जबरन खुलवाया गंदा पानी, फूटा गुस्सा
Ballia Drainage Issue: बलिया के खोरीपाकड़ गांव में गंदे पानी की निकासी को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच विवाद गहरा गया है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विरोध के बावजूद मंदिर और किसानों के खेतों की ओर जबरन पानी छोड़ दिया गया. मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई.
ADVERTISEMENT

बलिया में प्रशासन की दबंगई, ग्रामीणों के विरोध के बावजूद खेत और मंदिर में जबरन खुलवाया गंदा पानी, फूटा गुस्सा
Ballia News: जिले के खोरीपाकड़ गांव में गंदे पानी की निकासी को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच विवाद गहरा गया है. गांव के लोगों ने प्रशासन पर उनकी आपत्तियों की अनदेखी कर जबरन मंदिर परिसर और किसानों के खेतों की ओर गंदे पानी का बहाव मोड़ने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है.
