लेटेस्ट न्यूज़

Mirzapur News: अंधविश्वास बना जानलेवा, सर्पदंश के बाद 7 वर्षीय मासूम ने तोड़ा दम

Mirzapur Snake Bite Death Case: मीरजापुर के तेंदुआ खुर्द गांव में सर्पदंश का शिकार हुई 7 वर्षीय बच्ची की झाड़-फूंक के चक्कर में समय पर इलाज न मिलने से मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग लगातार सर्पदंश के मामलों में तत्काल अस्पताल ले जाने की अपील कर रहा है, लेकिन अंधविश्वास अब भी लोगों पर भारी पड़ रहा है.

ADVERTISEMENT

 अंधविश्वास बना जानलेवा, सर्पदंश के बाद 7 वर्षीय मासूम ने तोड़ा दम
अंधविश्वास बना जानलेवा, सर्पदंश के बाद 7 वर्षीय मासूम ने तोड़ा दम
social share
Google CTA

Mirzapur News: जिले में बारिश के मौसम के साथ सर्पदंश की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. स्वास्थ्य विभाग की जागरूकता के बावजूद ग्रामीणों में झाड़-फूंक की मान्यता अब भी भारी पड़ रही है. ताजा मामला लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ खुर्द गांव का है, जहां सर्पदंश की शिकार हुई 7 वर्षीय बच्ची की समय पर उचित इलाज न मिलने से मौत हो गई.