सपा राज्यसभा उम्मीदवार धनराज परिमल नाथवानी से कहीं ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्नी, जानिए कितनी है संपत्ति?
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी धनराज परिमल नाथवानी के चुनावी हलफनामे में उनकी चल-अचल संपत्ति और देनदारियों का ब्योरा सामने आया है. उनके नाम 77.74 करोड़ रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति दर्ज है, जबकि उनकी पत्नी के नाम यह आंकड़ा 211.09 करोड़ रुपये है.
ADVERTISEMENT

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा प्रत्याशी धनराज परिमल नाथवानी की संपत्ति का ब्योरा सामने आ गया है. उनके पास करोड़ों रुपये के FD, बॉन्ड, शेयर और म्यूचुअल फंड हैं, लेकिन अचल संपत्ति के मामले में एक आंकड़ा खास ध्यान खींचता है. हलफनामे में दर्ज जानकारी के मुताबिक, धनराज नाथवानी की पत्नी के नाम उनके मुकाबले कहीं ज्यादा अचल संपत्ति है.
