लेटेस्ट न्यूज़

महोबा में अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आपत्तिजनक हरकत करते दिखे प्रेमी-प्रेमिका, मचा बवाल

ADVERTISEMENT

महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गंभीर मरीज के साथ उसकी प्रेमिका की अनुचित हरकतें वायरल हुईं. मामले ने अस्पताल व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए. प्रशासन ने कार्रवाई की और मरीज को अन्य वार्ड शिफ्ट किया.

social share
Google CTA

महोबा के एक अस्पताल में हुई एक घटना ने सबको हैरान कर दिया है. जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में गंभीर हालत में भर्ती एक मरीज के साथ उसकी प्रेमिका ने ऐसे व्यवहार किए जो अस्पताल की मर्यादाओं के खिलाफ थे. यह सब उस वार्ड में हुआ जहां मरीज जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे जिससे अस्पताल के अन्य मरीज, उनके परिजन और स्टाफ भी स्तब्ध रह गए. यह पूरा मामला कुल पहाड़ कोतवाली क्षेत्र के सेला गांव का है, जहां नवल किशोर नाम का 18 साल का युवक जहरीला पदार्थ सेवन करने के कारण भर्ती था.