लेटेस्ट न्यूज़

अमरोहा में 3 बहनों ने एक ही लड़के से की शादी? अब CWC के सामने तीनों ने चुप्पी तोड़ते हुए बताई पूरी सच्चाई 

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सोशल मीडिया पर वायरल हुए तीन बहनों की एक ही युवक से शादी के दावे ने नया मोड़ ले लिया है. बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के हस्तक्षेप के बाद तीनों लड़कियां समिति के सामने पेश हुईं और उन्होंने बताया कि यह शादी नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए बनाया गया एक प्रैंक वीडियो था.

ADVERTISEMENT

Amroha Three Sisters Prank
Amroha Three Sisters Prank News
social share
Google CTA

Amroha Three Sisters Prank: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सोशल मीडिया पर वायरल हुए तीन बहनों की एक ही युवक से शादी के दावे ने नया मोड़ ले लिया है. बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के हस्तक्षेप के बाद तीनों लड़कियां समिति के सामने पेश हुईं और उन्होंने बताया कि यह शादी नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए बनाया गया एक प्रैंक वीडियो था. मामले में सबसे छोटी युवती की उम्र 15 साल बताई गई थी, जिसके चलते जांच शुरू हुई थी. हालांकि, लड़कियों के बयान के बाद फिलहाल इस मामले में नई स्थिति सामने आई है.