लेटेस्ट न्यूज़

'मेरी पत्नी के 2 जीजाओं से थे अवैध संबंध'... हरदोई में शादी के 7 महीने बाद ही पति ने लगाया खाने में जहर देने का आरोप

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शादी के महज सात महीने बाद पति-पत्नी के रिश्ते में ऐसा विवाद सामने आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. साथ ही 28 साल के संगम कुमार ने अपनी पत्नी पर खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.

ADVERTISEMENT

Hardoi crime News
Hardoi crime News (Photo AI Generated)
social share
Google CTA

Hardoi crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शादी के महज सात महीने बाद पति-पत्नी के रिश्ते में ऐसा विवाद सामने आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. साथ ही 28 साल के संगम कुमार ने अपनी पत्नी पर खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. पीड़ित का दावा है कि उसकी पत्नी के अपने 2 जीजाओं से अवैध संबंध थे और उन्हीं के कहने पर उसे जहर दिया गया. वहीं पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घटना के 21 दिन बाद पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.