कौन हैं केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और बीएल वर्मा? पिछली बार यूपी से गए थे राज्यसभा, इस बार कटा टिकट
UP Rajya Sabha Election: बीजेपी ने यूपी से राज्यसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. इस सूची में संगठन से जुड़े नेताओं को मौका मिला है, लेकिन केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है.
ADVERTISEMENT

UP Rajya Sabha Election: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है. इस बार पार्टी ने सबको चौंकाते हुए 8 नेताओं के नाम का ऐलान किया है. इस लिस्ट में पार्टी संगठन और स्थानीय स्तर पर सक्रिय रहने वाले चेहरों को मौका दिया गया है. जिन 8 नेताओं को राज्यसभा जाने का टिकट मिला है, उनमें धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्या सागर सोनकर, गोपी कृष्णा पाण्डेय, पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप चौहान और श्रुति गंगवार शामिल हैं.
