जून 2026 में बड़ी जिम्मेदारी और अब राज्यसभा का टिकट, प्रकाश पाल कौन हैं?
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए बीजेपी ने जिन आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, उनमें प्रकाश पाल भी शामिल हैं. कौन हैं ये?
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जिन आठ नामों का ऐलान किया है, उनमें प्रकाश पाल भी शामिल हैं. पार्टी ने उन्हें ऐसे समय राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है, जब वह बीजेपी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं. जून 2026 में ही उन्हें ये जिम्मेदारी दी गई थी.
