यूपी से भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशियों का ऐलान, धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा समेत 8 नेताओं को मिला टिकट
भारतीय जनता पार्टी ने यूपी से राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. 8 चेहरों को मौका मिला है, जबकि बीएल वर्मा और हरदीप सिंह पुरी का नाम सूची में नहीं है.
ADVERTISEMENT

BJP Rajya Sabha Candidates UP
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. पार्टी द्वारा जारी की गई सूची में कुल 8 नेताओं के नाम हैं. इस सूची में संगठन और स्थानीय राजनीति में सक्रिय चेहरों को वरीयता दी गई है. घोषित उम्मीदवारों में धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्या सागर सोनकर, गोपी कृष्णा पाण्डेय, पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप चौहान और श्रुति गंगवार का नाम शामिल है.
