कौन होगा सपा का तीसरा राज्यसभा उम्मीदवार? अब्बास अंसारी और अखिलेश यादव की मीटिंग के क्या हैं मायने?
ADVERTISEMENT
UP Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी में सियासी हलचल तेज है. सपा ने राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि तीसरे उम्मीदवार के नाम पर अभी सस्पेंस बना हुआ है.
UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. समाजवादी पार्टी (सपा) अपने तीसरे उम्मीदवार को लेकर काफी सक्रिय नजर आ रही है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार बैठकें कर रहे हैं, जिससे तीसरे कैंडिडेट के नाम को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं. सपा की ओर से राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी का नाम पहले से ही तय माना जा रहा है. हालांकि, तीसरे उम्मीदवार को लेकर राजनीतिक समीकरण अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हैं. आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले, यह राज्यसभा चुनाव सपा के लिए एक अहम रणनीतिक कदम माना जा रहा है.
