लेटेस्ट न्यूज़

जब नरेंद्र मोदी पहुंचे थे कार्यकर्ता के घर, कटवाए थे बाल और दोस्तों संग देखने गए थे 'ग़दर'... जानिए कौन हैं गोपी कृष्ण पाण्डेय?

करीब 25 साल पहले नरेंद्र मोदी कानपुर में संगठनात्मक काम के सिलसिले में पहुंचे थे और भाजपा कार्यकर्ता गोपी कृष्ण पाण्डेय के जूही स्थित घर पर गए थे. वरिष्ठ पत्रकार श्रीधर अग्निहोत्री के मुताबिक, वहीं मोदी ने बाल कटवाए और बाद में कार्यकर्ताओं के साथ ‘ग़दर’ फिल्म देखने गए.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

करीब 25 साल पहले की बात है. कानपुर के एक घर में नरेंद्र मोदी पहुंचे थे. उस वक्त न वह प्रधानमंत्री थे और न किसी राज्य के मुख्यमंत्री. संघ और भाजपा के संगठनात्मक काम से जुड़े एक प्रचारक के तौर पर वह कानपुर आए थे. इसी दौरान उन्होंने गोपी कृष्ण पाण्डेय के घर बाल कटवाए. बाद में कार्यकर्ताओं के साथ सनी देओल की फिल्म 'ग़दर' देखने भी चले गए.