आकाश आनंद की बीएसपी में वापसी, मायावती ने फिर बनाया नेशनल कन्वीनर
मायावती ने बड़ा फैसला लेते हुए आकाश आनंद को बीएसपी का राष्ट्रीय संयोजक (नेशनल कन्वीनर) फिर से नियुक्त कर दिया है. जानिए मायावती के इस फैसले की पूरी वजह.
ADVERTISEMENT

Mayawati and Akash Anand
आकाश आनंद की फिर एक बार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में बड़ी जिम्मेदारी के साथ वापसी हो गई है. बसपा चीफ और रिश्ते में आकाश आनंद की बुआ मायावती ने उन्हें राष्ट्रीय संयोजक बनाया है. मायावती की ओर से कहा गया है कि काफी सोच-विचार के बाद पार्टी और मूवमेंट के हित में आकाश आनंद को दोबारा काम करने का मौका दिया जा रहा है. अब उम्मीद जताई जा रही है कि आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के बाद पार्टी में सब कुछ ठीक और सुचारू रूप से चलेगा.
