'अखिलेश बीजेपी में शामिल होने के लिए मिले...' केशव प्रसाद मौर्य के दावे पर सपा प्रमुख ने हंसते हुए दिया ये जवाब
ADVERTISEMENT
Keshav Prasad Maurya: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है. केशव मौर्य ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि अखिलेश यादव बीजेपी में शामिल होने के लिए उनसे मिले थे.
Keshav Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानों का दौर लगातार जारी है. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है. केशव मौर्य ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि अखिलेश यादव बीजेपी में शामिल होने के लिए उनसे मिले थे. वहीं, अखिलेश यादव ने इस दावे को हंसते हुए टाल दिया और साफ कहा कि उनके संपर्क में कोई नहीं है. इस बयानबाजी ने यूपी की सियासत में एक नई चर्चा छेड़ दी है.
