लेटेस्ट न्यूज़

सावधान! 6 अक्टूबर को यूपी में जमकर होगी बारिश, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

UP Weather: मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कल 6 अक्टूबर को यूपी के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई के बीच मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कल 6 अक्टूबर को यूपी के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर के लिए राज्य के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. ऐसे में लोगों को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.