Amethi News: अमेठी में हाईटेक इंटरसेप्टर बाइक से होगी ट्रैफिक नियमों की निगरानी, ओवरस्पीडिंग पर तुरंत कटेगा ई-चालान
Amethi E Challan News: अमेठी में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन अब महंगा पड़ेगा. पुलिस ने हाईटेक इंटरसेप्टर बाइक को सड़क पर उतार दिया है, जो ओवरस्पीडिंग समेत विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन पर तुरंत ई-चालान जारी करेगी. आधुनिक तकनीक से सड़क सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटनाएं कम करने की दिशा में यह अहम कदम माना जा रहा है.
ADVERTISEMENT

अमेठी में हाईटेक इंटरसेप्टर बाइक से होगी ट्रैफिक नियमों की निगरानी, ओवरस्पीडिंग पर तुरंत कटेगा ई-चालान
Amethi News: जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए अमेठी पुलिस ने हाईटेक तकनीक से लैस इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों का संचालन शुरू कर दिया है. बुधवार को पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलें यातायात पुलिस को सौंपीं. इनका इस्तेमाल ओवरस्पीडिंग समेत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई के लिए किया जाएगा.
