मेरठ में रात होने से पहले खुला स्कूल का ताला... अंदर का नजारा देख हेडमास्टर-टीचर ने पकड़ लिया सिर; दोनों सस्पेंड
मेरठ के सरूरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर नंबर-1 में छुट्टी के बाद 5वीं की छात्रा क्लासरूम में बंद रह गई. मामले की जांच में गंभीर लापरवाही सामने आने पर बीएसए ने हेडमास्टर और एक सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया.
ADVERTISEMENT

मेरठ में सरूरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर नंबर-1 में स्कूल बंद होने के बाद 5वीं कक्षा की एक मासूम छात्रा क्लासरूम के भीतर ही बंद रह गई. इस गंभीर लापरवाही पर एक्शन लेते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) आशा चौधरी ने हेडमास्टर राजीव कुमार और सहायक शिक्षक उमेश कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है.
