योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब सभी गांवों में नल से आएगा पानी! 24 घंटे 3 शिफ्टों में होगा काम
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि जिन प्रभावित गांवों में अभी तक नल से सप्लाई शुरू नहीं हुई है, वहां 24 घंटे तीन शिफ्टों में लगातार काम करवाकर तुरंत पानी पहुंचाया जाए.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के संकल्प को और गति देते हुए योगी सरकार ने जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) और एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) प्रभावित गांवों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मिशन मोड में कार्य करने का खाका तैयार किया है.
