Mirzapur News: रेलवे पुलिया के नीचे जलभराव से विंध्याचल धाम का रास्ता बाधित, गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की बढ़ी मुश्किलें
Mirzapur Rain Update: गुरु पूर्णिमा पर विंध्याचल धाम पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं को रेलवे पुलिया के नीचे जलभराव के कारण भारी परेशानी झेलनी पड़ी. पुराने वीआईपी मार्ग पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित रहा. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल निकासी की स्थायी व्यवस्था और समस्या के जल्द समाधान की मांग की.
ADVERTISEMENT

रेलवे पुलिया के नीचे जलभराव से विंध्याचल धाम का रास्ता बाधित, गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की बढ़ी मुश्किलें
Mirzapur News: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. इसी बीच बारिश होने से धाम क्षेत्र के कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे श्रद्धालुओं और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
