लेटेस्ट न्यूज़

संसद में गूंजा UP का 'पेपर लीक' मुद्दा, बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने सपा सरकार के घोटालों की गिनाई पूरी लिस्ट

ADVERTISEMENT

राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर 2012 से 2016 तक यूपी के कई परीक्षा पेपर लीक मामलों में आरोप लगे हैं. इन मुद्दों से युवाओं के अधिकार पर सवाल उठे हैं.

social share
Google CTA

संसद के पटल पर पेपर लीक और युवाओं के भविष्य को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जबरदस्त जुबानी जंग देखने को मिली. पूर्व केंद्रीय मंत्री व बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग आज सड़कों पर उतरकर आंदोलन की बात कर रहे हैं, उन्होंने खुद अपने शासनकाल में उत्तर प्रदेश को 'नकल प्रदेश' और 'पेपर लीक प्रदेश' बना दिया था. मुहावरे का इस्तेमाल करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल और अखिलेश की स्थिति खुद मियां फजीहत, दूसरों को नसीहत जैसी है. इस दौरान सपा सांसद आनंद भदौरिया समेत विपक्षी नेताओं के हंगामे और तीखी टोका-टोकी के बीच बीजेपी सांसद ने पूर्ववर्ती सपा सरकार के दौरान हुए आधा दर्जन से अधिक पेपर लीक और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की विवादित भर्तियों का ब्यौरा सदन में रखा.