'आप लोग भी चंदा दीजिए'... संसद में दान पेटी लेकर पहुंचीं डिंपल यादव और पत्रकारों से करने लगीं ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर समाजवादी पार्टी ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया. सांसद डिंपल यादव दान पेटी लेकर पहुंचीं, जबकि अखिलेश यादव ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए.
ADVERTISEMENT

Dimple Yadav News
संसद के मॉनसून सत्र के दौरान उस समय अलग नजारा देखने को मिला, जब समाजवादी पार्टी के सांसद राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे. इस दौरान मैनपुरी सांसद डिंपल यादव हाथ में 'दान पेटी' लेकर संसद परिसर पहुंचीं. उन्होंने मीडिया कर्मियों की ओर दान पेटी बढ़ाते हुए चंदा देने की बात कही. वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधा.
