UPTak Baithak Logo

जंतर-मंतर पर मुफ्त खाना किसके पैसों से बंटा? जुनैद के परिवार ने 'फंडिंग' के सवाल पर तोड़ी चुप्पी

जंतर-मंतर छात्र आंदोलन में भोजन बांटने वाले जुनैद के गाजियाबाद स्थित घर पर पुलिस ने फंडिंग के स्रोत को लेकर पूछताछ की. वहीं जुनैद ने पुलिस उत्पीड़न और अवैध हिरासत का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad News
Ghaziabad News
social share
Google CTA

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों को भोजन उपलब्ध कराने वाले मोहम्मद जुनैद के गाजियाबाद स्थित नाहल गांव के घर पुलिस पहुंची. पुलिस ने भोजन की व्यवस्था में इस्तेमाल हुए पैसों के सोर्स को लेकर परिवार से पूछताछ की. दूसरी ओर, जुनैद ने पुलिस पर उत्पीड़न और अवैध हिरासत का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है.