लेटेस्ट न्यूज़

जंतर-मंतर से वायरल हुए जुनैद के घरवालों के साथ गाजियाबाद पुलिस ने क्या किया? दादा ने बताई पूरी कहानी

ADVERTISEMENT

Junaid Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों को मुफ्त खाना खिलाने वाले गाजियाबाद के जुनैद के परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों ने दावा किया है कि पुलिस देर रात उनके घर आई और कई लोगों को अपने साथ ले गई.

social share
Google CTA

Junaid Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों को मुफ्त खाना खिलाने वाले गाजियाबाद के जुनैद के परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र स्थित नाहल गांव में रहने वाले जुनैद के परिजनों ने दावा किया है कि पुलिस देर रात उनके घर आई और कई लोगों को अपने साथ ले गई. इसके साथ ही पुलिस ने परिजनों के बैंक पासबुक और आधार कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज अपने साथ ले गई. वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि उन्होंने किसी को गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया है, बल्कि सिर्फ फंडिंग के सिलसिले में परिजनों से पूछताछ की है.