यूपी में बीजेपी का सीक्रेट सर्वे बढ़ा सकता है ओपी राजभर और संजय निषाद की टेंशन! ऐसा क्या पता चल गया?
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी ने 403 सीटों पर सीक्रेट सर्वे शुरू किया है. विधायकों की परफॉर्मेंस, जनता की राय, आरएसएस फीडबैक और जीत की संभावना के आधार पर टिकट तय होंगे. जबकि कमजोर सीटों के लिए नई रणनीति बनाई जा रही है.
ADVERTISEMENT

OP Rajbhar, CM Yogi and Sanjay Nishad
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत का परचम लहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अभी से अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. एक तरफ जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलग-अलग जिलों के दौरों पर निकलकर चुनावी माहौल तैयार कर रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ पार्टी ने सूबे की सभी 403 विधानसभा सीटों पर एक सीक्रेट सर्वे शुरू कर दिया है. यह सर्वे न सिर्फ बीजेपी के मौजूदा विधायकों का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेगा बल्कि कमजोर और हारी हुई सीटों का भी गणित समझेगा. सर्वे की रिपोर्ट और आरएसएस के फीडबैक के आधार पर ही विधायकों के टिकट तय होंगे और खराब परफॉर्मेंस वालों का पत्ता कटना तय माना जा रहा है.
