Opinion: कौन थे कृष्णानंद राय? अंसारी परिवार के गढ़ में लड़ी बड़ी सियासी लड़ाई, अफजाल को हराया और फिर हुआ चर्चित हत्याकांड
गाजीपुर की मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट से उभरे बीजेपी नेता कृष्णानंद राय ने अंसारी परिवार के लंबे राजनीतिक वर्चस्व को चुनौती देकर 2002 में बड़ी जीत हासिल की थी. 2005 में उनकी हत्या ने पूरे पूर्वांचल की राजनीति में भूचाल खड़ा कर दिया था. लेखक भावेष पांडेय ने इस लेख में लिखा है कि कैसे आज भी बीजेपी नेता कृष्णानंद राय का नाम पूर्वांचल की राजनीति के सबसे चर्चित नेताओं में लिया जाता है.
ADVERTISEMENT

Opinion: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव करीब आते ही अलग-अलग सीटों के समीकरण और क्षेत्रों के राजनीतिक प्रभाव की चर्चाएं तेज हो जाती हैं. लेकिन राजनीति में कुछ नाम ऐसे होते हैं, जिनका असर किसी एक चुनाव या विधानसभा सीट तक सीमित नहीं रहता. पूर्वांचल की गाजीपुर की मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट से जुड़े कृष्णानंद राय भी ऐसा ही एक नाम थे.
