लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर के दान पर किसकी गढ़ी नजर? 40 दान पेटियां, 50 कर्मचारी और CCTV कैमरों के बावजूद गड़बड़ी का दावा

ADVERTISEMENT

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित गड़बड़ी के आरोपों के बाद सरकार ने 3 सदस्यीय SIT का गठन किया है. मंदिर परिसर में 40 दान पेटियां रखी गई थीं, जिनमें आए चढ़ावे को गिनने के लिए 50 कर्मचारी लगाए गए थे.

social share
Google CTA

Ram Mandir Donation Case: सदियों के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ था, जिसके बाद से वहां श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. मंदिर परिसर में आम श्रद्धालुओं के दर्शन शुरू होने के बाद से रोज लाखों रुपये का दान आ रहा है, लेकिन अब इसी नगद चढ़ावे में बड़ी गड़बड़ी की आशंका जताई गई है. राम मंदिर ट्रस्ट की मांग पर उत्तर प्रदेश सरकार ने इस कथित गड़बड़ी की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय 3 सदस्यीय एसआईटी (SIT) का गठन कर दिया है.