लेटेस्ट न्यूज़

'हम किसी की बी टीम नहीं'... ओवैसी का SP पर पलटवार, गठबंधन को लेकर रखी बड़ी शर्त!

ADVERTISEMENT

Asaduddin Owaisi: बहराइच से चुनावी अभियान शुरू करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी चुनाव में गठबंधन के लिए 'बराबरी और सम्मान' की शर्त रखी है. उन्होंने सपा पर 'बी टीम' वाले आरोपों को लेकर पलटवार किया और सीएम योगी पर भी निशाना साधा है.

social share
Google CTA

Asaduddin Owaisi: एआईएमआईएम (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी रणनीतियां स्पष्ट कर दी हैं. बहराइच से चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए ओवैसी ने सपा, बीजेपी और केंद्र सरकार पर तीखे हमले बोले हैं. उन्होंने राजनीतिक गठबंधन के दरवाजे खुले रखे हैं, लेकिन साथ ही अपनी शर्तों को भी स्पष्ट रूप से सामने रख दिया है. ओवैसी ने खुद को 'बी टीम' कहे जाने वाले आरोपों पर सफाई देते हुए देश में मुसलमानों की एक मजबूत राजनीतिक लीडरशिप खड़ी करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया है.