लेटेस्ट न्यूज़

अवैध शराब तस्करी का खुलासा, 1400 पेटी शराब से भरा कैंटर पकड़ा गया

Saharanpur Crime News: सहारनपुर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने 1400 पेटी अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पकड़ा. मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया. बरामद शराब केवल चंडीगढ़ में बिक्री के लिए अनुमन्य थी. पुलिस नेटवर्क की जांच में जुटी है.

ADVERTISEMENT

 Saharanpur liquor smuggling
Saharanpur liquor smuggling
social share
Google CTA

Saharanpur Crime News: जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरसावा पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1400 पेटी अंग्रेजी शराब से भरे एक कैंटर/ट्रक को पकड़ लिया. कार्रवाई के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.