साइकिल से चलने वाले किसान हवाई जहाज से कर रहे सफर! जेवर एयरपोर्ट ने ऐसे बदली किस्मत
ADVERTISEMENT
Jewar Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान पहली बार हवाई जहाज से लखनऊ पहुंचे हैं. किसानों ने बेहतर मुआवजे और क्षेत्र में हुए विकास पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है.
Jewar Airport: जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों के लिए एक ऐतिहासिक और भावुक पल सामने आया है. कभी साइकिल से चलने वाले ये किसान आज हवाई जहाज में बैठकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए लखनऊ जा रहे हैं. अपनी जमीन के बदले बेहतरीन मुआवजा मिलने और इलाके में अंतरराष्ट्रीय स्तर का विकास होने से किसान बेहद खुश हैं. खुशी से लबरेज इन किसानों ने इस अभूतपूर्व विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी और स्थानीय विधायक का दिल से आभार जताया है.
