UPTak Baithak Logo

जेवर एयरपोर्ट शुरू होने से नोएडा और पश्चिम यूपी के लोगों को क्या सहूलियत मिलेगी? इन जिलों की चमकी किस्मत

नोएडा एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट के संचालन के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश को नया एविएशन हब मिल गया है. जेवर एयरपोर्ट से अलीगढ़, बुलंदशहर, मथुरा और आगरा जैसे शहरों की हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जबकि यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए यात्रियों को सिग्नल-फ्री सफर का लाभ मिलेगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Noida Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से आज उड़ानों का सिलसिला आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है. लखनऊ से आए इंडिगो के विमान ने जैसे ही जेवर की धरती पर लैंड किया, वैसे ही दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया.