लेटेस्ट न्यूज़

9 जून को साधु की चाकू से गोदकर की गई थी हत्या..., अब इस केस का मुख्य आरोपी इजराइल पुलिस एनकाउंटर में मारा गया

Sadhu Murder Case: उन्नाव जिले के चर्चित साधु हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बाबा मिलनदास की हत्या के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी इजराइल उर्फ इसराइल रविवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया.

ADVERTISEMENT

Unnao Encounter News Sadhu Murder Case
Unnao Encounter News Sadhu Murder Case
social share
Google CTA

Unnao Encounter News: उन्नाव जिले के चर्चित साधु हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बाबा मिलनदास की हत्या के मामले में फरार चल रहा मुख्य आरोपी इजराइल उर्फ इसराइल रविवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. एक लाख रुपये के इनामी आरोपी की तलाश में जुटी बांगरमऊ थाना पुलिस और उन्नाव एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे ढेर कर दिया. इस दौरान पुलिस टीम पर हुई फायरिंग में एसओजी का एक सिपाही भी घायल हो गया. पुलिस ने आरोपी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.