लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में अगले 24 घंटों के अंदर पलटने वाला है मौसम... इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने वाराणसी, गोरखपुर, सोनभद्र समेत कई जिलों में 70kmph की तूफानी हवाओं और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. वहीं मेरठ, गाजियाबाद, आगरा समेत इन जिलों में होगी बारिश.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसमी उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है. इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों के लिए आंधी, तूफान, मेघगर्जन और झमाझम बारिश का ताजा पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के कई जिलों में आज 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी, जो बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार पकड़ सकती हैं. इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने (वज्रपात) का भी अलर्ट जारी किया गया है.