मेरठ में पुलिस थाने की जमीन पर निकली मस्जिद..., इमाम को दिया गया 7 दिनों का समय, पेश करने होंगे डॉक्यूमेंट्स नहीं तो होगी कार्रवाई
Meerut Kharakhoda Police Land: मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सरकारी जमीन पर बने एक धार्मिक ढांचे को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Meerut Kharakhoda Police Land News
Meerut Mosque Notice: मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने सरकारी जमीन पर बने एक धार्मिक ढांचे को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है. राजस्व विभाग की पैमाइश के बाद पुलिस ने दावा किया है कि थाना परिसर की जमीन पर मस्जिद का निर्माण किया गया है. इस मामले में मस्जिद के इमाम को नोटिस जारी कर जमीन से जुड़े दस्तावेज पेश करने के लिए सात दिनों का समय दिया गया है. तय समय सीमा के भीतर कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर अतिक्रमण हटाने की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
